गाजीपुर। देवरिया नारी संरक्षण गृह सेक्स रैकेट मामले को लेकर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पीसीसी सदस्य नगर युवा अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में सुजावलपुर चौराहा पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया।
जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि इस देश में जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तबसे देश से लेकर प्रदेश तक बेटियों के साथ आए दिन बलात्कार एवं शोषण की घटनाएं लगातार हो रही हैं और सरकार कान में तेल डाल कर बैठी है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने राज्यपाल से तत्काल प्रदेश सरकार बर्खास्त करने और राष्ट्रपति शासन लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने की मांग की। कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सलीम खान, मिलिंद सिंह, मिंटू खान, अनुराग पांडेय, माधोकृष्ण, मो. राशिद, राकेश कुमार, समीम राईनी, सत्यनारायण गुप्ता, हंसलाल गुप्ता, अब्दुर राफेज्या, फिरोज राईनी, अजय श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, तनवीर आलम, मो. वासिफ आदि उपस्थित थे।