फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कोड़री गांव में रविवार को कूड़ा रखने के विवाद में रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई । इस मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गईं। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कोड़री गांव निवासिनी राधिका देवी एवं सुखदेई देवी के बीच घर के बगल में स्थित घूरा पर कूड़ा रखने को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों परिवार के लोग मारपीट करने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से राधिकेा देवी (70 वर्ष) तथा रानी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें