फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को अभी तक नहीं मिली पाठ्य पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जुलाई का महीना बीत गया लेकिन अभी तक जिले में संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त एडेड विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण नहीं किया जा सका है। सिर्फ कक्षा चार और सात की ही किताबें आई हैं। आगे भी यह पुस्तकें बच्चों को कब तक मिल सकेगी, इसकी निश्चित तिथि बताने वाला कोई नहीं है। किताबों के अभाव में बबुआ को पुरानी किताबों से किसी तरह काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं। प्रोत्साहन योजना के तहत मध्याह्न भोजन, नि:शुल्क ड्रेस, नि:शुल्क बैग के साथ ही नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण की योजना है। इस योजना के अंतर्गत हर वर्ष की तरह इस बार भी बच्चों को नि:शुल्क किताबें बांटी जानी हैं। 1953 प्राथमिक, 802 उच्च प्राथमिक के साथ 256 सहायता प्राप्त सहित कुछ अन्य विद्यालयों के तीन लाख 12 हजार 194 बच्चों को पाठ्य पुस्तक वितरित की जानी है। इसके लिए कुल 16 लाख 18 हजार 584 पुस्तकों में से अभी तक जिले को 32 फीसदी यानी पांच लाख 21 हजार 135 पुस्तकें उपलब्ध हुई हैं। इसमें करीब 65 प्रतिशत यानी तीन लाख 38 हजार 415 पुस्तकें बच्चों में वितरित कर दी गई है। कक्षा-चार एवं सात की अधिकांश तथा पांच की दो पुस्तकें मुहैया हुई है। अन्य कक्षाओं की किताबें अभी जिले को उपलब्ध नहीं हो सकी है। इसके चलते, बच्चों को कठिनाई हो रही है। वह पुरानी किताबों से किसी तरह काम चला रहे हैं। इस संबंध में जिला समन्वयक अनुपम गुप्ता ने बताया कि शेष किताबें अगस्त माह में जिले को उपलब्ध हो जाएंगी। नई किताबें आते ही बच्चों में उसका वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें