फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाए ही वापस चले गए गरीब

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह से एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह केंद्र पर एंटी रेबीज वैक्सीन न रहने से मरीजों को मेडिकल स्टोर से खरीद कर लगवानी पड़ी। गरीब मरीज कोसते हुए धन के अभाव में बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस चले गए।
विज्ञापन

स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन एंटी रेबीज वैक्सीन लगायी जाती थी। करीब दो माह से सप्ताह में दो दिन ही एंटी रेबीज की वैक्सीन लगाई जा रही है। इससे मरीज तो परेशान हैं ही साथ ही वैक्सीन का कोर्स भी पूरा नहीं हो पा रहा है। वैक्सीन को पहले तीसरे सातवें और 28 वें दिन लगाया जाता है। स्वास्थ्य केंद्र पर दो दिन वैक्सीन लगाने से कोर्स के पूरा होने की संभावना न के बराबर है। ऐसे में मरीजों को मेडिकल स्टोर के साथ झोलाछाप डाक्टरों की सहायता लेना मजबूरी है। मंगलवार को बैकुंठपुर निवासी अंशु सुहवल निवासी आशुतोष नूरपुर निवासी सचिन कुमार आदि अपने परिजनों के साथ नगर स्थित पीएचसी पर इलाज कराने पहुंचे लेकिन एंटी रेबीज वैक्सीन के अभाव में इधर-उधर भटकना पड़ा। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अनिल कुमार रत्नेश ने बताया कि रेबीज के वैक्सीन की आपूर्ति मांग के सापेक्ष नहीं हो पा रही है। इस कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें