फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की नजर में नहीं है ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। यहां अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जबकि यहां पर प्रतिदिन काफी संख्या में मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। सीसी कैमरा के अभाव में कोई बड़ी वारदात होने पर पुलिस को भी मामले की छानबीन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

पहले जिला अस्पताल का संचालन शहर के बीचोबीच कोतवाली के बगल में होता था। अब करीब तीन माह पहले यह अस्पताल शहर के ही गोराबाजार बने नए भवन में संचालित हो रहा है। शहर के साथ ही जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज ओपीडी में उपचार कराने के लिए आते है। कार्य अवधि तक ओपीडी मरीजों से भरा रहता है। बावजूद इसके सुरक्षा की दृष्टि से अभी तक न तो ओपीडी के बाहर और न ही अंदर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाया गया है। इससे मरीजों को असुरक्षा की भावना सता रही है। उपचार कराने आए महाराजगंज के नंदू गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से ओपीडी में सीसीटीवी कैमरा का होना आवश्यक है। ताकि कैमरा यहां आने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रख सके। गोराबाजार के सुनील सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से ओपीडी में सीसीटीवी कैमरा का होना अति आवश्यक है। क्योंकि कैमरा होने से किसी घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति के मन में भी इस बात का डर बना रहेगा कि यदि वह कुछ करता है तो उसका चेहरा कैमरा में कैद हो जाएगा। कैमरा लग जाने से किसी घटना को अंजाम देने वालों को भी एक बार सोचना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें