फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ करेंगे क्षेत्र के सभी नए मकानों का सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ की ओर से अपने से संबंधित क्षेत्र के सभी नए मकानों और नई कालोनियों के मकानों का भी सर्वेक्षण किया जाएगा। 10 से अधिक मतदाताओं वाले मकान नंबर तथा जिन परिवारों में महिलाओं की संख्या से पुरुषों की संख्या दोगुनी या उससे अधिक है उनका अंकन बीएलओ की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा का चुनाव वर्ष 2019 में प्रस्तावित है। अगले वर्ष होने वाले चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों में कशमकश दिखाई देने लगी है वहीं निर्वाचन आयोग की सक्रियता भी बढ़ गई है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल अधिकारी की ओर से घर-घर सत्यापन का कार्य 30 जून तक पूरा किया जाना है। आयोग का निर्देश है कि एक दिन में न्यूनतम 20 घरों का सर्वेक्षण पूरा किया जाएगा। यही नहीं सत्यापन के दौरान आश्रयहीन, घुमंतू, जनजातीय समूह, विकलांग व्यक्तियों, विमुक्त कराए गए बंधुआ मजदूरों, दिव्यांगजन तथा अन्य प्रकार के वंचित व्यक्तियों का पात्रतानुसार मतदाता सूची में शत-प्रतिशत नाम शामिल किए जाने की कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 10 बूथ लेवल अधिकारियों पर एक सुपरवाइजर की नियुक्ति कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें