फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय जल निगम इकाई के पंप संख्या-एक का सबमर्सिबल खराब होने के कारण पिछले एक सप्ताह से आपूर्ति बाधित है। करीब एक माह से लगातार आपूर्ति में आ रही रुकावट के कारण इस भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। समस्या को लेकर विभाग की उदासीनता से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

कासिमाबाद की जल निगम की इकाई अपने दो ट्यूबवेल के माध्यम से लगभग दो दर्जन गांवों को पेयजल की आपूर्ति करती है। इस समय जलापूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोग दूसरों के यहां लगे हैंडपंप और सबमर्सिबल आदि से काम चला रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि धरवार कला, सोनबरसा, सुकहा, मिर्जापुर, शेखनपुर, बड़ागांव, शाहबाजपुर, बिशनपुर आदि गांव के उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल रहा है। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से लगातार बनी हुई है। जल निगम इकाई के ऑपरेटर सत्यदेव राम ने बताया कि एक पंप का सबमर्सिबल खराब हो गया है। इसे खोलकर वाराणसी भेजा गया है। एक ट्यूबवेल से आपूर्ति की जा रही है लेकिन कहीं लीकेज होने के कारण आपूर्ति टेल तक नहीं पहुंच पा रही है। इसका पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि वहां की शिकायत को उन्होंने काफी गंभीरता से लिया है। शीघ्र आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें