फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा में बैठेंगे 632

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आगामी मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में जिले में 6328 से ज्यादा परीक्षार्थी बैठेंगे। इनके लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द इन्हें स्वीकृति मिल जाएगी। अनुदानित मदरसे परीक्षा केंद्र बनेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर मदरसों की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसके लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से हर वर्ष मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाता है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। बीते वर्ष अप्रैल माह से शुरू परीक्षा में 8379 परीक्षार्थी बैठे थे। इसमें 3663 बालक एवं बालिका परीक्षार्थियों की संख्या 4716 थी। इनके लिए कुल चौदह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अब इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा का समय करीब आ गया है। सत्र को समय से चलाने के लिए परिषद अप्रैल माह से परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। इस बार की परीक्षा में जिले के विभिन्न मदरसों के 6328 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए चौदह परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। अनुदानित मदरसे परीक्षा केंद्र बनेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की तरह मदरसा बोर्ड की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। इसके लिए निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया है। कुछ मदरसों ने कैमरे लगवा लिया है जबकि अन्य की तरफ से परीक्षा से पहले कैमरे लगवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें