फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में बेटियां नहीं हैं सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रावती देवी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी बचाओ का नारा देकर केंद्र में आई भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बीएचयू में सुरक्षा की मांग करने वाली बेटियों को लाठियां खानी पड़ी थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं के ऊपर बढ़ रही घटनाएं बेहद शर्मनाक है। प्रत्येक एक मिनट पर महिलाएं हिंसा और हत्या की शिकार हो रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार में महिलाओं के ऊपर 15 गुना अपराध बढ़ा है। हर रोज 20 महिलाएं दहेज हत्या की शिकार हो रही है। साथ ही 5 मिनट में एक महिला गैंगरेप और बलात्कार की शिकार हो रही है। गैंगरेप तथा बलात्कार जैसे जघन्य 100 मामलों में केवल 27 मामलों में ही आरोपियों को सजा मिल पाई है। महिलाओं पर हिंसा, हत्या, गैंगरेप, छेड़खानी जैसे अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। 33 प्रतिशत आरक्षण और बराबरी की बात तो छोड़ ही दी जाए। इस मौके पर मंजू गौड़, चिता देवी, सोनी देवी, भगवानी, सुरजी आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता शैल कुमार और संचालन समीना देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें