गाजीपुर। विश्व गुर्दा दिवस के तहत जमानिया मोड़ स्थित सिंह लाइफ केयर हास्पिटल प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार को नि:शुल्क शिविर एवं सेमिनार का आयोजन हुआ। उद्घाटन हास्पिटल की डाइरेक्टर डा. अनुपमा सिंह ने किया। इस दौरान 129 मरीजों की जांच एवं 32 मरीजों को परामर्श दिया गया। बीएचयू के प्रो. शिवेंद्र ने गुर्दा के लक्षण को बताया। बार-बार उल्टी आना, शरीर में सूजन होना, ब्लड प्रेशर बढ़ाना, बुखार होना, भूख न लगना लक्षण बताते हुए इससे बचने के उपाय बताया। कहा कि संतुलित आहार लेना, हल्की ऐरोबिक कसरत करना, ज्यादा पानी पीना एवं वार्षिक चेकअप कराने से कई गंभीर रोगों से बचा जा सकता है। दर्द निवारक दवाओं का कम से कम सेवन करें। शुगर के मरीज को हर तीन माह पर जांच करानी चाहिए। इस मौके पर डा. राजेश कुमार सिंह, डा. आमिर, डा. मजहर, डा. चंद्रशेखर, डा. दिनेश, धर्मेंद्र, रवि आदि रहे।