फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे तक गुल रही दर्जनों गांव की बती

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। बिजली के जर्जर तारों की वजह से क्षेत्र के लोगों को आए दिन अनापूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बीती रात बासूपुर गांव के पास दो खंभों का बैंडिंग टूट जाने से आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते संबंधित क्षेत्र के कई गांव की बत्ती 18 घंटे तक गुल रही। आपूर्ति ठप रहने से कड़ाके की इस ठंड के मौसम में लोगों को पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

इस 33 केवी तार से नंदगंज पावर हाउस और रायपुर पावर हाउस को बिजली मिलती है। गुरुवार की रात 8 बजे बासुपुर गांव के पास 33 केवी मेन तार के दो खंभों का बैंडिंग टूट गया। बैंडिंग टूटने से क्षेत्र के नंदगंज, वरहपुर, सौरम, कुसम्ही कला, बेलासी, बेलसड़ी, रसूलपुर, धरवा, सहेड़ी, सम्मनपुर, सिहोरी, बंतरा, हकीमपुर, देवसिहा, दवोपुर सहित दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से संबंधित गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई। कड़ाके की ठंड के इस मौसम में ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को झेलनी पड़ी। शुक्रवार की सुबह नंदगंज पावर हाउस के कर्मचारी ने मेन तार की पेट्रोलिंग की तब जाकर पता चला कि बासुपुर के पास दो खंभों का बैंडिंग टूट गया है। इस बारे में जेई रमेश कुमार ने बताया कि टूटे हुए 33 केवी तार के खंभों की बैंडिंग को बिजली कर्मियों द्वारा जोड़ा जा रहा है। दिन में 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें