फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीति-रिवाज से संपन्न हुई गोवर्धन पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दीपावली के दूसरे दिन शहर सहित जिले के कई ग्रामीण और तीसरे दिन शनिवार को भी शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज का पर्व परंपरागत रीति रिवाज से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने पूजन-अर्चन के बाद गोधन कूटा। साथ ही कहानी सुनाने के साथ ही मंगलगीत भी गाए।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न मुहल्लों में निर्धारित स्थान पर गोबर के गोधन बनाए गए। जहां सुबह से ही गोधन कूटने वाली महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। जब सभी महिलाएं एवं युवतियां एकत्र हो गई। इसके बाद पूजन-अर्चन का कार्यक्रम शुरू किया गया। महिलाएं थाली में रूई की माला, चना, घड़िय़ा, मिठाई, लाई, धतुरा, भचकट्या आदि पूजा संबंधित सामान पूजा स्थल पर लेकर पहुंची थी। इस दौरान पूजा में शामिल महिलाओं ने अन्य को गोधन की कहानी सुनाई। इसके साथ ही गोवर्धन के मंगलगीत भी महिलाओं ने गाए। पूजा की रश्म पूरी होने के बाद महिलाओं ने मूसल से गोधन की कुटाई की। बता दें कि गोधन में चढ़ाई गई मिठाई पूजा करने के बाद महिलाओं एवं युवतियां दूसरे दिन अपने भाई को खिलाती है। इसके बदले में भाई द्वारा बहनों को उपहार दिया जाता है। मान्यता है कि इस मिठाई को सिर्फ लड़के ही खा सकते हैं। भैयादूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनका मुंह मिठा कराया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की।

इसी तरह से शहर के अलावा ग्रामीणांचल कासिमनाबाद, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, ताजपुर डेहमा, सिधागरघाट, मुहम्मदाबाद, गहमर, सेवराई, सुहवल, जमानिया, मतसा, दिलदारनगर, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, खानपुर, सैदपुर, औड़िहार, नंदगंज, देवकली, करंडा, बहरियाबाद, शादियाबाद, जखनिया, मरदह, भीमापार, सादात सहित जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन का उल्लासपूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें