फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार-रेल राज्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास वहां की कनेक्टिविटी पर निर्भर होता है। गाजीपुर उन सारी सुविधाओं की ओर अग्रसर है। यह बातें उन्होंने स्नातकोत्तर महाविद्यालय के क्रीड़ांगन में आयोजित प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में शनिवार को गाजीपुर में विभिन्न उपलब्धियों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कही। इस दौरान पांच सौ टेबलेट का वितरण उन्होंने कक्षा 9 एवं 10 के बालक-बालिकाओं में वितरित किया। श्री सिन्हा ने 120 आईआरसीटीसी के प्रशिक्षणार्थियों में प्रमाण पत्र वितरण किया।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए संबंधित आरईसी, आईआरसीटीसी, वोडाफोन, हुवावे, एचएफसीएल आदि कंपनियों एवं उनके उपस्थित प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिले के एक प्रतिशत से भी कम छात्रों को छात्रवृत्ति सरकारी व्यवस्था के अंतर्गत मिल पाती है। वोडाफोन द्वारा शुरू इस पहल से 15 से 20 प्रतिशत छात्रों को छात्रवृत्ति मिलना संभव हो सकेगा। उन्होंने एक सचल स्वास्थ्य परीक्षण वाहन का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कर जनता की सेवा में रवाना किया। एचएफसीएल के इस मोबाइल चिकित्सा एम्बुलेंस में 120 रोगों के परीक्षण की व्यवस्था है। इसमें एक डॉक्टर, एक पैथोलॉजिस्ट और एक फार्मासिस्ट के साथ चलने की व्यवस्था है जो प्रतिदिन दो गांवों में उपस्थित रहेगी। संचार-रेल राज्यमंत्री ने कहा की दो माह के अंदर गाजीपुर के प्रत्येक विधानसभा में एक-एक सचल स्वास्थ्य परीक्षण वाहन की व्यवस्था हो जाएगी। उन्होंने लगभग तीन सौ शौचालयों का लोकार्पण, 100 शौचालयों का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर किया। श्री सिन्हा ने बताया कि 13-14 नवंबर को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी यहां आएंगे। जिले के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में विधायक डॉ. संगीता बलवंत, परीक्षित सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी के बालाजी, प्रभुनाथ चौहान, सचिदानंद राय चाचा, अच्छेलाल गुप्ता, प्रवीण सिंह, शशिकांत शर्मा, सरोज मिश्र आदि उपस्थित थे। संचालन राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सिद्धार्थ राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें