सुहवल (गाजीपुर)। योगी सरकार ने कुछ माह पहले जिला मुख्यालय को 24, तहसील मुख्यालयों को 20 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटा विद्युत आपूर्ति का फरमान जारी किया था लेकिन इस क्षेत्र में इस फरमान का असर नहीं दिखाई दे रहा था। मनमाने तरीके से आपूर्ति की जा रही थी। अब सरकार की सख्ती के बाद विद्युत विभाग ने शेड्यूल में परिवर्तन करते हुए क्षेत्रों में 18 घंटा बिजली आपूर्ति का आदेश जारी कर दिया है।
कुछ माह पहले प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश जारी किया था लेकिन इस आदेश का असर क्षेत्र में नहीं दिखाई दे रहा था। विभाग मनमाने तरीके से विद्युत आपूर्ति कर रहा था। 18 घंटे आदेश के बाद भी 10 से 12 घंटा बिजली मिलने से उपभोक्ताओ में निराशा था। इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता सन्तोष मौर्या ने बताया कि सरकार के निर्देश पर कंट्रोल रूम की तरफ से पूर्व में जारी विद्युत आपूर्ति के शेड्यूल में रविवार से परिवर्तन कर दिया गया है। अब नए शेड्यूल के अनुसार ग्रामीण इलाकों में देर शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर अगले दिन अपराह्न 2 बजकर 30 मिनट तक लगातार निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाएगी।