फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्याय के खिलाफ उठेगा आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजीपुर। भारतीय बिंद, केवट, कश्यप जगारण कल्याण समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को लंका मैदान स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज राम बागी ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव पैदा करना, शिक्षा पर विशेष बल देने, सामाजिक बुराईयों को खत्म करने, राजनैतिक ज्ञान देने के अलावा अन्याय जुल्म खिलाफ आवाज उठाने का भी काम करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतने लंबी आजादी के बाद भी हमारा समाज सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एवं शैक्षिण रुप से कमजोर एवं लाचार समाज के रुप में जीवन जी रहा है। इसके लिए कोई जिम्मेदार तो देश की पूंजीवादी राजनीति करने वाले दल है। संस्था का नारा है पढ़े, एकता, संघर्ष, विकास। इसी रास्ते पर चलकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि अनिल बिंद को जमानिया विधान सभा क्षेत्र, जोगेंदर बिंद को जंगीपुर विधान सभा क्षेत्र एवं सदर विधान सभा क्षेत्र से सिकंदर बिंद को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर अनिल निषाद, अशोक बिंद, राकेश कुमार बिंद, बुद्घि राम बिंद, दीनबंधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें