फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 16 Jun 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
विज्ञापन
निरीक्षण करते जिलाधिकारी संजय खत्री।
विज्ञापन
जिलाधिकारी संजय कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी संजय कुमार ने निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक कक्ष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कक्ष, संविदा सेल, एम्बुलेंस तथा पटलों पर कार्यरत सभी कर्मचारियों से उनके कार्य की जानाकरी ली।
विज्ञापन


फ्रीजर में रखे वैक्सीन, मेडिसीन को चेक किया। जिला मुख्यालय पर बायोमैट्रिक लगाने के संबन्ध में जानकारी ली। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि मुख्यालय एवं 19 सीएचसी एवं पीएचसी पर लगाया जाना है। इसे अविलंब लगाने का निर्देश दिया।

उपस्थिति पंजिका चेक करने पर डिप्टी सीएमओ. डा0 मनमोहन मिश्रा के अनुपस्थिति पर स्पष्टिकरण मांगा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नंदगंज में प्रसव केन्द्र में डिलीवरी के सम्बन्ध में जानकारी ली। डिलीवरी कक्ष के निरीक्षण के दौरान फैंन न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी को जल्द से जल्द लगवाने का निर्देश दिया। पीने का पानी एवं शौचालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। बच्चों के टीकाकरण के सम्बंध में जानकारी लेते हुए बताया गया कि शनिवार एवं बुधवार को टीकाकरण का कार्य किया जाता है। जितनी भी डिलीवरी हो उसकी फिंडिंग अवश्य कराने को कहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवकली में मरीजों को दिए जाने वाले दवाओं की विस्तृत जानकारी ली।

 बताया गया कि ओआरएस की घोल को स्वयं जिलाधिकारी महोदय द्वारा चख कर चेक किया गया। देवकली पीएचसी पर 04 डाक्टर तैनाती पर एक डाक्ट्रर को नंदगंज पीएचसी पर सम्बद्ध करने का    निर्देश दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें