फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 60 दिन में कीवी 160 रुपये और नारियल पानी 30 रुपये महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इन दिनों कीवी और नारियल पानी के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। करीब दो महीने में कीवी 260 रुपये से बढ़कर 400 रुपये प्रति किलो और नारियल पानी 60 से बढ़कर 90 रुपये प्रति पीस तक पहुंच गया है। मांग बढ़ने को कीमतों में वृद्धि की प्रमुख वजह बताया जा रहा है। शहर के महुआबाग के थोक विक्रेता राजू हुसैन ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक नारियल पानी और कीवी की मांग बढ़ी है। करीब दो महीने पहले 260 रुपये प्रति किलो बिकने वाली कीवी अब 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसी तरह 60 रुपये में मिलने वाला नारियल पानी अब करीब 90 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार के अनुसार, वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड से पीड़ित मरीजों के परिजन इनकी अधिक खरीदारी कर रहे हैं। इसके चलते मांग लगातार बढ़ रही है। फिजिशियन डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि कीवी विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद फाइबर और एक्टिनिडिन एंजाइम पाचन में भी मदद करते हैं। वहीं, नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें