फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: न्याय पंचायत और बीआरसी पर लगेगा टीएलएम मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता मजबूत करने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा चौपाल और टीएलएम मेले का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा चौपाल न्याय पंचायत स्तर पर, जबकि टीएलएम मेला ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) स्तर पर आयोजित होगा। जिले की 194 न्याय पंचायतों के लिए 10 हजार रुपये प्रति न्याय पंचायत की दर से 19.40 लाख रुपये और 17 विकासखंडों में टीएलएम मेले के लिए 25 हजार रुपये प्रति विकासखंड की दर से 4.25 लाख रुपये की धनराशि मिली है।
विज्ञापन

शिक्षा चौपाल के माध्यम से अभिभावकों और समुदाय को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों से जोड़ने के साथ बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और जनसमुदाय के बीच संवाद बढ़ाकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर जोर रहेगा। अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के दीर्घकालिक महत्व, नामांकन और नियमित उपस्थिति में सुधार की जानकारी दी जाएगी। बालिकाओं के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। विद्यालयों में उपलब्ध संदर्शिका, प्रिंट रिच सामग्री, गतिविधि पुस्तिका, पुस्तकालय और खेल सामग्री के बारे में भी अभिभावकों को बताया जाएगा।
वहीं, टीएलएम मेले में परिषदीय शिक्षक शिक्षण-अधिगम सामग्री का प्रदर्शन करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि मेले का उद्देश्य शिक्षकों के बीच नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना है। सर्वश्रेष्ठ टीएलएम का प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्देश के अनुसार शिक्षा चौपाल के लिए प्रति न्याय पंचायत 10 हजार और टीएलएम मेले के लिए प्रति विकासखंड 25 हजार रुपये की दर से धनराशि का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें