शिक्षकों के नहीं पहुंचने पर प्राथमिक विद्यालय दलपतपुर के कक्ष में खेलते बच्चें। संवाद
- फोटो : पोषण पोटली का वितरण करते जिला पंचायत अध्यक्ष।
सेवराई। भदौरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दलपतपुर में सोमवार को करीब 60 बच्चे पढ़ने पहुंचे, लेकिन मौके पर एक भी शिक्षक और प्रधानाध्यापक मौजूद नहीं थे। पूरा विद्यालय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और रसोइयों के भरोसे संचालित होता नजर आया, जिससे अभिभावकों में नाराजगी रही।
अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में मौजूद रसोइयों द्वारा मध्याह्न भोजन (एमडीएम) तैयार किया जा रहा था, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को कक्षाओं में बैठाकर पढ़ाने का प्रयास कर रही थीं। शिक्षक और प्रधानाध्यापक के बारे में पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि सभी शिक्षक किसी मीटिंग में गए हुए हैं। वहीं प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। सभी तीनों शिक्षकों को जनगणना की ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था।