फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चारधाम यात्रा से लाैट रहे अधिवक्ता और शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
चारधाम यात्रा के बाद लौट रहे दंपति की मौत की खबर में---मृतक रजनीकांत पांडेय की फाइल फोटो। स्रोत
विज्ञापन
दुल्लहपुर। बद्रीनाथ और केदारनाथ सहित चारधाम की यात्रा से रविवार की रात घर लौट रहे कार सवार बुढ़ानपुर अधिवक्ता रजनीकांत पांडेय (52) और अलीपुर मदरा निवासी व रामपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह (45) की आजमगढ़ के तहबरपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही अधिवक्ताओं और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। अलीपुर मदरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह (झुन्ना सिंह) और अटल कुमार सिंह ने बताया कि अलीपुर मदरा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलानंद सिंह अपनी पत्नी सुनीता सिंह के साथ और बुढ़ानपुर निवासी अधिवक्ता रजनीकांत पांडेय और अधिवक्ता संजय पांडेय व अंतिमा पांडेय एक साथ निजी कार से चारधाम यात्रा पर गए थे।
रविवार की रात करीब 12 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आजमगढ़ मार्ग के कट पर उतरते समय तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे जा घुसी।
हादसे में अधिवक्ता बुढ़ानपुर निवासी रजनीकांत पांडेय और अलीपुर मदरा निवासी सुनीता सिंह की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता अखिलानंद सिंह, अधिवक्ता संजय पांडेय और अंतिमा पांडेय का उपचार आजमगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है। जखनिया एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने दोनों पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

इधर, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदुलार राम सहित अन्य अधिवक्ताओं ने शोक जताते हुए अपूरणीय क्षति बताया। अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए तीन दिनों तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।

चारधाम यात्रा के बाद लौट रहे दंपति की मौत की खबर में---मृतक रजनीकांत पांडेय की फाइल फोटो। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें