फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीएम-एसपी के सामने आए 54 प्रार्थनापत्र, चार का ही निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले की सात तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आए 323 प्रार्थना-पत्रों में से आए मात्र 28 का ही निस्तारण हो सका। जबकि शेष को मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ा। जमानिया में डीएम आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह ने फरियाद सुनने के साथ निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे तक फरियादी विभिन्न तहसीलों में पहुंच गए थे। सुबह दस बजे से संबंधित तहसीलों के एसडीएम ने फरियादियों के प्रार्थना-पत्रों पर सुनवाई शुरू की। इधर, जमानिया तहसील पहुंचीं डीएम और एसपी ने प्रार्थना-पत्रों पर सुनवाई की। इस दौरान 54 प्रार्थना-पत्र आए इसमें से चार का निस्तारण किया गया।
जखनिया में 60 में पांच, सेवराई में 39 में दो, सदर तहसील में 39 में तीन, कासिमाबाद में 53 में सात, सैदपुर में 34 चार, मुहम्मदाबाद में 44 में तीन का ही निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलंब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण करें।
विज्ञापन

डीएम ने शिक्षकों को लगाई फटकार
जमानिया। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय हरपुर का निरीक्षण किया और बिना आईडी लगाए मिले शिक्षकों को फटकार लगाई। वहीं प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र भी है। जिस क्रम में जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया था। वहां मध्याह्न भोजन बनाने पर जानकारी ली गई। इसके बाद उन्होंने साफ सफाई रखने सहित अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिया।

गांव में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, जो मानक विहीन है। इसकी शिकायत की गई है।- धर्मेंद्र सिंह‚ अभईपुर

गांव सभा की नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया है। इससे पूर्व करीब पांच बार प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।- बलवंत सिंह यादव‚ दरौली

डेढ़ माह पूर्व पूरा परिवार ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने चले गए। दबंगों ने कच्चा मकान गिराकर दिया। अब बेघर हो गए।- रामजन्म, सादात

दस वर्षों से सरकारी नाली पर दबंगों का अतिक्रमण है, दर्जनों बार अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - रमेश मौर्या, रेहटी मालीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें