फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीएलएड परीक्षा के अंतिम दिन 5290 प्रशिक्षु रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
श्री कृष्ण इंटर कॉलेज डेढ़गांवा से परीक्षा देकर बाहर निकलते डीएलएड के परीक्षार्थी-संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को सकुशल संपन्न हो गई। तीसरे दिन जिले में बनाए गए 39 केंद्रों पर कुल पंजीकृत 29920 प्रशिक्षुओं में 5290 अनुपस्थित रहे। 24 सितंबर से तीन दिवसीय तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य-उप शिक्षा निदेशक बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि पहली पाली में हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा में 9587 प्रशिक्षुओं को सम्मिलित होना था लेकिन 7853 ने परीक्षा दी जबकि 1734 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में उर्दू-संस्कृत की परीक्षा में 9899 पंजीकृत थे जिनमें 8134 उपस्थित तथा शेष 1765 ने परीक्षा छोड़ दी। तीसरी पाली में कंप्यूटर की परीक्षा में 10434 में 1791 अनुपस्थित तथा 8643 उपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात की प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश ने बताया कि उनके केंद्र पर कुल 125 में 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी जो 26 सितंबर तक चलेगी। उधर बापू इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर कुल 334 में 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य उदयभान सिंह ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की यह परीक्षा बुधवार को सकुशल एवं नकल विहीन संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें