फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख तीस हजार के मालिक हैँ कांग्रेस प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव के नामांकन के पांचवें दिन सात प्रत्याशियों की ओर से पर्चा पत्र भरा गया। इसमें सभी उम्मीदवारों ने अपना शपथ भी दाखिल किया है। कांग्रेस प्रत्याशी अजीत की ओर से नामांकन फार्म के साथ दाखिल शपथ पत्र में बताया गया है कि उनके पास एक लाख 30 हजार तथा उनकी पत्नी के पास 12 हजार रुपये नगद है। उनके बैंक खातों में करीब 73 हजार, जबकि उनकी पत्नी के बैंक खाते में ढ़ाई लाख रुपये जमा हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी के पास दस ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास सौ ग्राम सोना और दो सौ ग्राम चांदी है। अजीत के पास एक इसुजू मैक्स वाहन एवं राइफल भी है। उन्होंने वर्ष 1996 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी की है। नामांकन करने वाले भाकपा प्रत्याशी भानू प्रकाश पांडेय के पास 30 हजार नगद एवं उनकी पत्नी सीमा के पास पांच हजार रुपये नगद है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों के खाते में उनके तथा उनकी पत्नी के नाम हजारों रुपये जमा हैं। श्री पांडेय के पास टाटा नेक्सोन वाहन तथा लगभग 20 ग्राम स्वर्ण आभूषण एवं उनकी पत्नी के पास लगभग डेढ़ सौ ग्राम स्वर्ण आभूषण, लगभग 30 ग्राम चांदी के जेवरात हैं। भानूप्रकाश ने पीएचडी (भाषा शास्त्र-रूसी) पीएफयू मास्को (रूस) से किया। किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के बृजेंद्र कुमार पास 29 हजार 500 तथा उनकी पत्नी के पास पांच हजार रुपये नगद है। उनके पास जंजीर एवं अंगूठी तथा उनकी पत्नी के पास पांच तोला सोने के जेवरात हैं। वर्ष 2016 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिंटी से मास्टर आफ आर्किटेक्चर में उत्तीर्ण हैं। मौलिक अधिकार पार्टी के रामप्रवेश के पास 70 हजार तथा उनकी पत्नी के पास 40 हजार नगद तथा विभिन्न बैंक खातों में दोनों के मिला कर हजारों रुपये जमा हैं। उनकी पत्नी के पास 50 ग्राम सोना तथा एक किग्रा चांदी है। उन्होंने वर्ष 2005 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें