फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के गंगौली में शनिवार की दोपहर उप जिलाधिकारी मंशाराम वर्मा के आदेश पर गांव में जाने वाले आरसीसी मार्ग पर सीढ़ी बनाकर किए गए अतिक्रमण को नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने पुलिस बल की मौजूदगी में हटवा दिया। इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

मालूम हो कि गंगौली गांव के एक व्य क्ति ने उप जिलाधिकारी कासिमाबाद को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया था कि गांव के सार्वजनिक आरसीसी रास्ते पर एक व्यक्ति द्वारा सीढ़ी बनाकर अतिक्रमण किया गया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस शिकायत पर उप जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार की दोपहर नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटवा दिया। अतिक्रमण हट जाने से ग्रामीणों में प्रसन्नता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें