फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर सरकार बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को टैक्सी स्टैंड स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें एक बार पुन: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए संकल्प लिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के सभी 27 मंडलों में मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर अनुसूचित बस्तियों में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर सरकार की उपलब्धियों एवं सरकार तथा पार्टी की नीतियों से उन्हें अवगत कराएंगे। जिलाध्यक्ष श्यामनारायन राम ने कहा कि कार्यकर्ता मनोयोग से तैयारी में जुट जाएं। बैठक में सिद्धनाथ राम, रमापति राम शास्त्री, डा. रामाजी, स्वतंत्र कुमार, केदार राम, डा. सुखराज पासवान, अरूण कुमार, रामदीन कुमार, शिवकुमार, अजय कुमार, रामलाल राही, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें