सेवराई। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय में शुक्रवार की सुबह ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में ब्लाक इकाई भदौरा के रोजगार सेवकों की बैठक हुई। जिसमें श्रम उपायुक्त द्वारा दिए गए आदेशों का बहिष्कार करते हुए आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध -प्रदर्शन किया। इस मौके पर एपीओ मनीष सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
ब्लाक अध्यक्ष विजय सिंह यादव ने ईपीएफ लागू करने का आदेश वापस लेने का मांग किया। ब्लाक महामंत्री नंदा राय ने कहा कि सरकार हमें इपीएफ लागू करने का आदेश मिल चुका है लेकिन अधिकारियों की मिली भगत से आदेश लागू न करके हमें मजदूरी श्रेणी में लाया जा रहा है। इसे संगठन इसका पूर्ण रूप से विरोध करता है और यदि आदेश का खंडन श्रम उपायुक्त द्वारा नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। कहा कि कई सालों से रोजगार सेवकों का मानदेय नहीं मिला है जिससे हम सभी भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। अगर ईपीएफ लागू करने का आदेश वापस नहीं लिया गया तो 11 मार्च से अपने सभी कार्य से विरत रहते हुए हम सभी जिला मुख्यालय पर आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर अनिल, शमीम, अरुण, विजय सिंह यादव, तबरेज अहमद खान, अरुण पांडेय, जयप्रकाश भारती, भुनेश्वर प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।