मुहम्मदाबाद। सरस्वती शिशु मंदिर धारानगर के परिसर में रविवार की शाम मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ काशी प्रांत के संभाग प्रमुख विरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के पास पुष्प चढ़ाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिव स्तुति, स्वच्छता गीत, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, अभिनव गीत, देशभक्ति गीत, होली गीत पर आकर्षक एवं भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
वक्ताओं ने मां की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मां ही बच्चे की पहली शिक्षक होती है। उसके द्वारा बचपन में दिया गया संस्कार बच्चे के व्यक्तित्व विकास में नींव का कार्य करता है। कार्यक्रम में वेदारानी अग्रवाल, गोपाल राय, प्रियंका, संजय श्रीवास्तव, चिंता यादव, उमाकांत पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता कंचन तिवारी एवं संचालन रामदरश दुबे ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभाकर पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।