बहादुरगंज। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर आईपीडीएस के अंतर्गत तीन करोड़ 34 लाख रुपये से नवनिर्मित 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण सोमवार को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद भरत सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया। उन्होंने कहा कि यह विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के विकास की कड़ी में एक मील का पत्थर साबित होगा। नगर की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए साढे 13 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी, जो लगभग पूरी होने के कगार पर है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप पहली अप्रैल से शहरी क्षेत्र को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने को लेकर तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि नि:संदेह ही समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिला है जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता आरआर प्रसाद, अधिशासी अभियंता मनीष कुमार निषाद, उपखंड अधिकारी संजीव कुमार भाष्कर, अवर अभियंता रोहित कुमार, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी, ग्राम प्रधान लालबहादुर राम, वसीम अब्बासी, डॉ अशोक राय, राकेश तिवारी, संतोष पांडेय, श्यामराज तिवारी, रमेश यादव, नितीश चौबे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी एवं संचालन धर्मेंद्रनाथ राय ने किया।