फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी धुर विरोधी रहने वाले मोदीजी के डर की वजह से कर रहे गठबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई (गाजीपुर)। जमानिया विधायक सुनीता सिंह के आवासीय परिसर में शनिवार को विधानसभा बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने विधायक के नवनिर्मित कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि हमारी सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार वर्षों में कराए गए कार्य को देखते हुए जनता पिछली बार की तरह इस बार भी पूर्ण बहुमत देकर भाजपा की सरकार बनाएगी। गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जो कभी धुर विरोधी हुआ करते थे वह मोदीजी के डर की वजह से गठबंधन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमारे देश की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व बदलाव हुआ है। 2025 तक विश्व की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत शुमार होगा। कांग्रेस अध्यक्ष पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि जिन्हें कुछ भी नहीं पता वह राफेल जैसे मामलों पर हस्तक्षेप कर रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा जांच के बाद सरकार को क्लीन चिट दे दी गई। पार्टी के बूथ अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराएं। जमानिया की विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा अपने विकास कार्यों के बलबूते आगामी चुनाव में कामयाबी का परचम लहराएगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता परीक्षित सिंह, कृष्णबिहारी राय, नरेंद्रनाथ सिंह, मो. शकील खांस, महफूज खां, अरुण जायसवाल, दिनेश अकेला, सुनील सिंह, ओमप्रकाश राय, रामाकांत सिंह, अनिल यादव, मनीष सिंह, बेचन कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, मुन्ना, कमलेश कुशवाहा, डॉ. कमरुद्दीन खां, पिंटू सिंह, नंदन, सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें