फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी राजकुमार वर्मा ने गुरुवार को स्वर्णकार समाज के लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक को संबोधित पत्रक एसपी सिटी को सौंपा। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

दिए गए पत्रक में कहा है कि अभिनंदन वर्मा पीजी कालेज मलिकपुरा का छात्र है। पिछले वर्ष इंटर की परीक्षा में नकल कराने को लेकर एक छात्र द्वारा सजा भुगतने की चेतावनी दी गई थी। बीते दस जनवरी को उपरोक्त छात्र अभिनंदन को कालेज से बुलाकर बाहर ले गया। उस पर तमंचा से फायर कर दिया था, गोली मिस हो गई थी। इस पर साथी युवकों ने तमंचा की मुठिया से वारकर अभिनंदन को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में शादियाबाद थाना में दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
17 जनवरी की दोपहर पुन: हंसराजुपर बाजार में स्थित मेरी दुकान पर कई युवक पहुंचे। कहा कि हम लोगों के खिलाफ थाना शादियाबाद में तहरीर दी है, मारने-पीटने लगे। वहां पर उपरोक्त लोगों ने लाठी-डंडा से मेरे भतीजे साहब वर्मा की जमकर पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शादियाबाद थाना में हमलावर युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मी द्वारा मारपीट की वीडियो बनाई गई थी। हमलावरों ने पुलिस से मोबाइल छीनकर रिकार्डिंग को डिलीट कर दिया। पत्रक सौंपने के दौरान स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष कैलाश वर्मा, अर्जुन सेठ, दिलीप कुमार आर्य, संतलाल वर्मा, राजकुमार वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, गोपाल जी वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, उर्मिला देवी, मीरा वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें