फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से शिकायत पर गोड़सरा पहुंची जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। विकास खंड भदौरा अंतर्गत गोड़सरा गांव में जिला कार्यक्रम एवं नोडल अधिकारी के नेतृत्व में आई आठ सदस्यीय जांच टीम ने शुक्रवार को विकास कार्यों की जांच की। उन्हें शिकायत मिली थी कि विकास कार्यों में गड़बड़ी की गई है। टीम ने बिंदुवार शिकायतों का भौतिक सत्यापन किया। जांच के बाद टीम ने कहा कि जांच पूरा कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

गोड़सरा गांव निवासी राशिद खां ने गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता तथा धन की गड़बड़ी की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। इसके लिए डीएम ने एक टीम का गठन किया। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, नोडल अधिकारी भदौरा अरविंद कुमार व्यास ने दस सदस्यीय टीम के साथ पूरे गांव में घर-घर जाकर शौचालय, सोलर लाइट, सीसी सड़क की भौतिक जांच की। टीम ने करीब डेढ़ सौ से अधिक लाभार्थियों के शौचालयों की गुणवत्ता, सोलर लाइट और सीसी रोड की लंबाई आदि की जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय के पास सीसी रोड की जांच की। वहीं शौचालय के निर्माण में दोयम दर्जे के ईंट के प्रयोग की शिकायत पर ईंट को भी बतौर साक्ष्य लिया। गांव के शिवपुर बस्ती में जलनिकासी और चकरोड निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए निर्माण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया। जांच टीम में मुख्य रूप से नलकूप खंड द्वितीय के जेई अमित कुमार सिंह, मुख्य सेविका रेवतीपुर कुमुद सिंह, प्रधान सहायक आरिफ खां, सुमित सिंह, वरिष्ठ सहायक अभिमन्यु पांडेय, प्रभारी एडीओ पंचायत रामाकांत सिंह शामिल रहे। नोडल अधिकारी अरविंद कुमार व्यास ने बताया कि अभी कुछ जांच शेष है, जिन्हें पूरा कर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें