फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित 200 शैय्या वाले जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे अब मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ एक्स-रे टेक्नीशियन मंशा यादव ने बताया कि डिजिटल एक्स-रे की सुविधा शुरू हो जाने से समय की बचत होगी। इसके साथ ही उच्च क्वालिटी की एक्स-रे रिपोर्ट प्राप्त होगी। पहले दिन कुल 60 मरीजों का एक्स-रे किया गया। रोजाना सुबह नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक एक्स-रे तथा इसके बाद दो बजे तक रिपोर्ट वितरित की जाएगी। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने जिला चिकित्सालय में एक एटीएम लगवाने के लिए एलडीएम से तथा एक वाटर कूलर स्थापित कराने के लिए नगर पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल से कहा। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएन प्रसाद सहित कई चिकित्सक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें