फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया में फंसकर आटा चक्की संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में स्थित एक आटा चक्की की पुलिया में फंसकर शनिवार की शाम रेलवे से सेवानिवृत्त आटा चक्की संचालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इलाके के जयरामपुर गांव निवासी रविंद्र गुप्ता (64) रेलवे से सेवानिवृत्त हुई थे। उनकी खुद की आटा चक्की भी है। शनिवार की शाम विद्युत आपूर्ति सुचारु होने पर वह गेहूं की पिसाई के कार्य में जुटे थे। इसी बीच शाम को करीब साढ़े तीन बजे उनका कपड़ा पुलिया में फंस गया, जिससे वह चीख-पुकार करने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तबतक गंभीर रूप से घायल होने से उनकी मौत हो गई। दुर्घटना से घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना से गांववासियों में शोक की चादर तन गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र संजय गुप्ता ने मामले की तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें