फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाकपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक शनिवार को स्थानीय कार्यालय पर हुई। इसमें आठ जनवरी से आयोजित दो दिवसीय हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार लगातार श्रम कानूनों में बदलाव कर रही है, जो मजदूर विरोधी है। सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निजीकरण किया जा रहा है। श्रमिकों की छटनी हो रही है। उन्होंने कहा कि नियमित भर्ती बंद कर संविदा पर नियुक्ति हो रही है। न्यूनतम मजदूरी 18 हजार प्रतिमाह लागू नहीं की जा रहा है। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जा रही है। कठवामोड़ हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शासन-प्रशासन से मांग की गई कि निर्दोषों पर किसी प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई न की जाए। जाति विशेष को केंद्रित कर कार्रवाई न की जाए। बैठक में पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, सह सचिव जनार्दन राम, रामअवध, ईश्वरलाल गुप्ता, डॉ. रामबदन सिंह, रामलाल, रमेशचंद्र पाल आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता गुरुजन प्रेमी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें