फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बालिका संरक्षण गृह का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार/खानपुर (गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली अंतर्गत रस्तीपुर ग्राम स्थित स्व. शिवपूजन पाठक बालिका संरक्षण गृह परिसर में बुधवार को जिलाधिकारी के बालाजी पहुंचे। अपने साथ आई बाल विकास विभाग की महिला अधिकारियों के साथ उन्होंने बालिका संरक्षण गृह की जांच की। इस दौरान कई आवश्यक निर्देश दिए। जांच में छोटी-छोटी कमियों को छोड़कर सब कुछ ठीक मिला। जिलाधिकारी ने संरक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति न होने पर संस्था के निदेशक से जवाब तलब करते हुए शीघ्र ही सुरक्षा गार्ड तैनात करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पहुंचते ही वहां पंजीकृत बालिकाओं एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका को कब्जे में लेकर उपस्थिति का भौतिक सत्यापन कराया। जांच में 12 बालिकाएं पॉक्सो एक्ट के तहत विभिन्न न्यायालय के निर्देश तथा शेष 16 बालिकाएं प्रशासनिक निर्देश पर दाखिल की गयी है। उन्होंने सीडीपीओ सैदपुर को छात्रावास में भेजकर हाजिरी लगवाई। पंजीकृत सभी 28 बालिकाएं मौके पर उपस्थित मिलीं। कर्मचारी रजिस्टर में दर्ज 12 कर्मचारियों में दस उपस्थित तथा दो अनुपस्थित मिले। संरक्षण गृह की उपचारिका रेखा एवं रसोइया अवकाश पर बताई गई। जांच टीम ने अलग-अलग बालिकाओं से गृह में मिलने वाले खानपान तथा संचालक सहित कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले व्यवहार क़े बारे में पता किया। इस मौके पर निदेशक आरपी मिश्रा ने जिलाधिकारी को बताया कि शासन द्वारा इस संस्थान को पिछले डेढ़ वर्ष से कोई सहायता धनराशि नहीं अवमुक्त की गयी है जिससे संस्था संचालन में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें