फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात से धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। पिता के हत्यारोपियों की 53 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से निराश समाजसेवी के पुत्र ने एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को पत्रक सौंपा है। इसमें कहा गया है कि गिरफ्तारी न होने से परिजन निराश हैं। इसे लेकर सात दिसंबर को रामलीला मैदान में परिवार सहित शुभचिंतकों के साथ धरना पर बैठेंगे।
विज्ञापन

पत्रक में देवड़ी गांव निवासी मृतक समाजसेवी के पुत्र वीरबहादुर सिंह ने कहा है कि उसके पिता समाजसेवी श्रीप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना दादा की बीते 12 अक्तूबर को गोली मार कर क्षेत्र के बूढ़ाडीह गांव के पास लावा छावा माइनर के पास हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। बावजूद इसके पुलिस की निष्क्रियता से आज तक मामले का खुलासा नहीं किया। इससे परिवार के लोगों के साथ शुभचिंतकों में निराशा है। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है। परिवार सहित क्षेत्र के लोग हत्या के खुलासे को लेकर नाउम्मीद होते जा रहे हैं। पुलिस हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही है। इससे मुझे धरना पर बैठने के लिए विवश होना पड़ रहा है। वीरबहादुर सिंह ने बताया कि एसडीएम द्वारा धरना की अनुमति दी गई है, इसलिए वह सात दिसंबर से रामलीला मैदान में धरना प्रारंभ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें