फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान तकनीक के सहारे अच्छी उपज करें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भूमि संरक्षण विभाग के तत्वावधान में कृषि विभाग की ओर से ‘द मिलियन फारमर्स स्कूल योजनांतर्गत किसानों को भूमि तकनीक एवं कृषि योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को कार्यालय परिसर में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिवकुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने पांच वर्ष में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ‘द मिलियन फार्मर स्कूल’ की शुरूआत की है। वर्तमान समय में रबी की खेती होने वाली है। इससे पहले किसानों को कृषि एवं कृषि सहायक गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जाना है ताकि किसान तकनीक के सहारे अच्छी उपज कर सकें और अपनी आमदनी में बढ़ोत्तरी कर सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक यूपी सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाना है। तकनीक का इस्तेमाल करके किसानों की आय तीन एवं चार गुना तक बढ़ाई जा सकती हैं। कृषि योग्य भू-भाग के लिहाज से जिले में एक बहुत बड़ा भू-भाग है जिस पर किसान आश्रित हैं लेकिन भूमि की रक्षा का इंतजाम भी जरूरी है। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी केके सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य जीसी यादव, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन मृत्युंजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें