फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय देवा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। न्याय पंचायत लेदिहा के अंतर्गत आने वाले परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की क्रीड़ा प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय परसौली पर आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवा की छात्रा लक्ष्मी, सोनी, अनामिका, शिवांगी, नासिरा एवं सपना ने सामूहिक स्वागत गीत गाकर आकर्षक पुरस्कार प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर खो-खो, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, कुश्ती में उच्च प्राथमिक विद्यालय देवा पहले, मीरा रेहटी दूसरे तथा परसौली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर परसौली तथा देवा (1) प्रथम, नारायनपुर, मीरा रेहटी तथा दमोदरपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के अध्यक्ष बलिराम राम ने पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर गंगाराम, प्रसिद्धन यादव, मुंशीराम, शंकरराम, हेमंत सिंह, धर्मेंद्र यादव, सुषमा चौहान, अमरजीत मौर्या, जुगनू यादव, हरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सतीशचंद शर्मा ने किया तथा स्कोरर विजय श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें