जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित एकलव्य तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के तीरंदाजों ने मध्य प्रदेश के शिवपुर में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। मंगलवार की सुबह अपर इंडिया ट्रेन से वापस लौटने पर संस्था के बच्चों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाईयां बांटी।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रूकी संस्था के खिलाड़ियों ने गाजे-बाजे के साथ चारो संस्था के तीरंदाजों को माला पहनाकर स्वागत किया। संस्था के मुख्य कोच अजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश के शिवपुर में 12 से 17 नंवबर तक 64वीं राष्ट्रीय फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें संस्था के विवेक मौर्य एवं दिनेश कुमार प्रजापति ने टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं शहालम अंसारी ने व्यक्तिगत इंडियन राउंड में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रिकर्व राउंड में तनवीर अहमद ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विनीत यादव, सत्यम गुप्ता, आकाश कुमार, शाहनवाज आदिल, अवनीश, नितेश, विनीत सिंह, अनीश आदि उपस्थित थे।
...