फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़क पर कष्टदायक यात्रा कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले दिलदारनगर-नगसर मुख्य सड़क मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। आलम यह है कि जगह-जगह मार्ग के नाम पर सिर्फ गिट्टी और मिट्टी दिखाई दे रहा है। सड़क की बेजार हालत से लोग आघा घंटा की दूरी एक से लेकर सवा घंटे में तय करने को विवश हैं। बावजूद इसके संबंधित मार्ग का दशा सुधारने को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले दिलदारनगर-नगसर मुख्य मार्ग पर दर्जनों गांव के लोग आवागमन करते है। यह मार्ग जिला मुख्यालय आने के लिए असान पड़ता है। यही कारण है कि सुबह से लेकर देर रात तक इस पर आवागमन का दबाव बना रहता है, लेकिन मार्ग की खस्ताहाली आवागमन करने वालों को परेशान कर रही है। हर कदम पर छोटा-बड़ा गड्ढा मौजूद है। रात के अंधेरे में खासकर अंजान बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। 18 किलोमीटर की दूरी लोगों को डेढ़ से दो घंटा में तय करनी पड़ रही है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत कार्य न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सूर्यभानपुर के ग्राम प्रधान श्रीराम सिंह, हरिओम सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह, अमरनाथ, सुभाष, मुरारी राय, शिवानंद गुप्ता आदि ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों से लगायत विभाग के उच्च अधिकारियों तक मांग की गई थी, लेकिन उदासीनता के चलते सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही है। यदि समय रहते मार्ग का निर्माण कार्य शुरु नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को विवश होंगे। इस संबंध में एक्सईएन पीके शरद ने बताया कि सड़क का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि 17 नवंबर तक शासन से स्वीकृति मिल जाएगी। तत्पश्चात टेंडर प्रक्रिया कर सड़क की मरम्मत कार्य शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें