फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से साठ हजार नकदी और जेवरात की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान को खंगाला। इस दौरान बक्सा, अटैची और बैग उठा ले गए। गांव के बाहर उसे तोड़कर उसमें रखा 60 हजार नकद सहित हजारों के जेवरात लेकर चंपत हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

धरमपुरा निवासी रामव्यास का परिवार रात में खाना खाने के बाद सो गया। मकान के एक कमरे में महिलाएं सोई थीं, जबकि दूसरा कमरा खाली था। देर रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखा एक बक्सा, एक अटैची और एक बैग उठा ले गए। सुबह जगने के बाद जब महिलाएं कमरे में पहुंची तो देखा कि बक्सा, अचैटी और बैग गायब था। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि गांव के बाहर भागड़ नाला के पास टूटा बक्सा और पड़ा है। इस पर पीड़ित ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा। सामानों की जांच-पड़ताल किया तो पता चला कि 60 हजार नकदी और हजारों के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करने के साथ ही मामले की छानबीन की। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें