फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पर स्पष्टीकरण और वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेष चौरसिया ने विकास खंड जमानिया में स्थित ग्राम पंचायत तयरी में मुसहर बस्ती में लाभार्थियों को आवंटित आवास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर कार्य में लापरवाही पर शिक्षामित्र-आंगनबाड़ी/सफाईकर्मी को स्पष्टीकरण एवं वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्राम की मुसहर बस्ती में कुल 56 परिवारों को आवास आवंटित किया गया है जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ है। वित्तीय वर्ष 2016 में 16 आवास बन गए थे जिनका पलस्तर एवं दरवाजा अभी तक पूर्ण नहीं होने पर निर्देश दिया कि 25 नवंबर तक किसी भी हालत में पूर्ण करा दिया जाए अन्यथा न होने पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। विकास खंड अधिकारी को निर्देश दिया गया कि छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को तत्काल आवास आवंटित करा कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाय। ग्राम में मुसहर बस्ती के सभी गरीब परिवार को अंत्योदय कार्ड, जॉब कार्ड, शौचालय, पात्र व्यक्तियों को पेंशन एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करा कर स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विद्युत की व्यवस्था न होने पर अधिशासी अभियंता विद्युत चतुर्थ को छठ पर्व के बाद नि:शुल्क कनेक्शन देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें