फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज मैदान में नहीं, बाजार में लगी है पटाखा की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की मिलीभगत से कासिमाबाद चौक सहित पुरानी बाजार के व्यस्त इलाकों में धड़ल्ले से पटाखों की दुकानें लगा दी गई हैं। इन दुकानों के लगने से जहां नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, वहीं लोगों को अंदेशा है कि कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार पर व्यस्त इलाकों में पटाखों की दुकानें न लगाने का सुप्रीम कोर्ट ने सख्त आदेश दिया है। पटाखों की दुकानों के लिए भीड़भाड़ इलाकों से हटकर खाली मैदान में लाइसेंसशुदा दुकान ही लगाने की अनुमति देने का प्रावधान किया गया है। बावजूद स्थानीय थाने के साथ उपजिला अधिकारी कार्यालय से जिन पटाखों की दुकानों को अनुमति दी गई है, उसके अनुसार नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में दुकानों को लगाना है, लेकिन ऐसा नहीं दिख रहा है। कासिमाबाद चौक एवं पुरानी बाजार में हर समय भीड़ बनी रहती है। इस समय दीपावली का त्योहार होने से आस-पास के गांव सहित दूर-दराज के लोगों के आने से पूरे कस्बे में भीड़ बढ़ गई है। नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में पटाखों की दुकानें न लगाकर बाजार और कस्बा में लगाया गया है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से यह दुकानें लगी हुई हैं। अधिकांश दुकानों के पास लाइसेंस भी नहीं है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मंसाराम वर्मा ने बताया कि व्यस्त इलाकों में पटाखा की दुकानें न लगे, इसके लिए थानों को सतर्क कर दिया गया है। पकड़े जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें