फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी का श्रृंगार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिरों में हनुमान जी का विधिवत शृंगार किया गया। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुहम्मदाबाद नगर के तिवारीटोला स्थित मनोकामनादेव संकट मोचन मंदिर में पंडित अभिषेक तिवारी ने हनुमानजी का शृंगार एवं वैदिक रीति से पूजन-अर्चन कराया। रात में मंदिर पर भजन कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राजकुमार त्रिपाठी, रामबहादुर तिवारी, विनय कुमार तिवारी, राहुल आनंद, गर्वित शाण्डिल्य आदि उपस्थित थे। इसके अलावा शाहनिंदा स्थित हनुमान मंदिर, नागा बाबा हनुमान मंदिर, महरूपुर स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें