फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर में लगी आग, फौजी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दौदही गांव में शनिवार की शाम रेग्युलेटर देखते समय फट गया और आग लग गई। इसमें एयरफोर्स का एक फौजी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन

नोनहरा थाना क्षेत्र के बभनपुरवा गांव निवासी बृजेश यादव (26) एयर फोर्स में दिल्ली में तैनात हैं। वह छुट्टी लेकर घर आए थे। कुछ दिन से जमानिया कोतवाली क्षेत्र के दौदही गांव में अपने ससुराल आए थे। शनिवार शाम करीब चार बजे उसकी पत्नी प्रियंका खाना बना रही थी। इसी दौरान अपने पति को आवाज लगाते हुए कहा कि रेग्युलेटर में दरार है। इस पर बृजेश रेग्युलेटर को हिलाते-डुलाते हुए देखना लगे। इसी दौरान अचानक वह फट गया और आग लग गई। आग से बृजेश का कपड़ा जलने लगे। पत्नी ने चीखते-चिल्लाते हुए किसी तरह आग को बुझाया। उसकी आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से झुलसे पति को पत्नी लोगों के साथ आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाई। गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें