फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर घास काटने सिवान में गई युवती से एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता के पिता ने शाम को नामजद युवक के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों की मानें तो उनके परिवार की एक युवती परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जानवरों के चारा के लिए गांव के सिवान में गई थी। वह धान के खेत में घास काट रही थी। जबकि दूसरी तरफ परिवार के अन्य सदस्य घास काटने में व्यस्त थे। इसी दौरान दिन में करीब 12 बजे एक युवक वहां पहुंचा और युवती का मुंह गमछा से बंद कर दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। काफी देर बाद भी जब युवती उस स्थान पर नहीं पहुंची, जहां परिवार के अन्य सदस्य घास काट रहे थे तो परिजन उस स्थान पर पहुंचे जहां युवती घास काट रही थी। वहां पहुंचे तो देखा कि युवती बदहवास पड़ी थी। लोग आनन-फानन में उसे घर लाए। पूछने पर युवती ने परिजनों को घटना के संबंध में बताया। परिवार के लोग शाम को पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे। पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें