गहमर। छठ पर्व के मद्देनजर ग्राम प्रधान द्वारा गुरुवार को स्थानीय गांव के सोझवा गंगा घाट की सीढ़ियों पर जमी रेत मिश्रित मिट्टी की सफाई कराई गई। इसके साथ ही गांव में जिन स्थानों पर छठ पूजा होती है, वहां की साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। सफाई का कार्य ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि दुर्गा चौरसिया अपनी देख-रेख में करा रहे हैं।
ग्राम प्रधान मीरा चौरसिया ने बथाया कि छठ पर्व के मद्देनजर गांव के गंगा नदी के सोझवा घाट, नरवा घाट के साथ ही अन्य स्थानों की साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है, जहां पर महिलाएं छठ पूजा करती हैं। श्रद्धालु महिलाओं को पूजन-अर्चन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका ख्याल रखा जाएगा। बताया कि सफाई कार्य के लिए एक दर्जन मजदूरों को लगाया गया है, जो पर्व से पूर्व सफाई कार्य पूरा कर लेंगे।