फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे रोमांचक रहा यूपी-हरियाणा का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ताजपुर डेहमा(गाजीपुर)। क्षेत्र के डेहमा गांव स्थित महाराणा प्रताप जूनियर हाईस्कूल के परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें सबसे रोमांचक मुकाबला उत्तर प्रदेश के किशन पहलवान तथा हरियाणा के अमित पहलवान के बीच हुआ। दोनों के बीच जमकर जोर आजमाइश हुई लेकिन कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में इंदल पहलवान तथा राहुल पहलवान बलिया के बीच भी रोमांचक मुकाबला हुआ। यह मुकाबला भी बराबरी पर ही रहा। इसी प्रकार परमात्मा और सुरेंद्र पहलवान के बीच हुए मुकाबले में परमात्मा ने बाजी मारी। सुभाष एवं सोनू के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। इस प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि कुश्ती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, जिससे यह खेल अपनी ऊंचाइयों को छू सके। इस अवसर पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, एमएलसी काशीनाथ यादव, बलिया के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव, पहलवान तेज बहादुर सिंह, सुदर्शन यादव, शारदानंद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य रामसागर यादव, मुरली सिंह, जनार्दन राय, बब्बन सिंह, श्रीप्रकाश राय, भगवान सिंह यादव, रामनिवास यादव, जुगल किशोर यादव, धर्मवीर, वेद प्रकाश यादव, राजेश यादव आदि उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका प्रभुनाथ यादव एवं ममता पहलवान ने निभाई। अंत में आयोजक ग्राम प्रधान लालजी यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें