फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से नशा का परित्याग करने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
निहारी(गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर में रविवार को राष्ट्रीय नवभारत निर्माण सेना के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने गांव में घूमकर लोगों से नशा का परित्याग करने का आह्वान किया। नारा लगाते हुए गांव में घूमकर लोगों ने आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे तथा अब घर पर दारु नहीं लाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें विजय नारायण चौहान ने कहा की आज देश में गरीबी बहुत बड़ी समस्या है। आज गरीब और गरीब होता जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार चौहान, अमरजीत, रमेश यादव, जिला पंचायत सदस्य पवन चौहान, पिंकू यादव, छोटू यादव, डा. रामरतन बिंद, अशोक कुशवाहा, रामनिवास यादव, ओमप्रकाश, रामकृत, बबलू, रामजी बिंद, सुमित्रा देवी, हंसा देवी, महाराजी देवी, अंतिमा, कुसुम यादव आदि उपस्थित रहीं। अध्यक्षता मनीष कुमार एवं संचालन विनीत कुमार चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें