फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजीत अध्यक्ष, गोपाल उपाध्यक्ष और राजू बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को कराया गया। मतदान समाप्त होने के बाद दिन में मतगणना कराई गई। इसके बाद घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह यादव, उपाध्यक्ष पद पर गोपाल राय, महामंत्री पद पर राजू यादव, पुस्तकालय मंत्री पद पर अनिल सिंह यादव, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर आशीष जायसवाल को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के तहत सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच दिन में एक बजे तक कराए गए मतदान में महाविद्यालय के कुल 3948 छात्र मतदाताओं में से करीब 44 फीसदी यानी 1765 ने मताधिकार का प्रयोग कर 22 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। मतदान समाप्त होने के बाद दिन में तीन बजे से मतों की गणना कराई गई। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. रामनगीना सिंह यादव ने परिणाम घोषित किया। उनके अनुसार अध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह यादव 740 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। अनुज सिंह यादव को 379, आशीष कुमार राय 256, पुनीत कुमार राय 361, नोटा 1 एवं 28 मत अवैध रहे। उपाध्यक्ष पद पर आकाश कुमार राय 314, गोपाल राय 584, प्रदीप सिंह यादव 395, फरहान अंसारी 35, मुहम्मद आदिल 369, सतीश सिंह यादव 3 एवं सिंटू यादव को 14 मत मिले। महामंत्री पद पर अंगद यादव 200, पवन कुमार राय 600, राजू यादव 905, नोटा 37 तथा 23 मत अवैध रहे। पुस्तकालय मंत्री पद पर अनिल सिंह यादव को 867, आकाश जायसवाल 821, नोटा 35, अवैध 42 तथा कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर एकमात्र वैध प्रत्याशी होने के कारण अमित गुप्ता विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अजीत कुमार भारती 77, अमित रावत 143, आकाश यादव 60, आशीष जायसवाल 220, नोटा 5 एवं अवैध 3 मत रहे। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्राचार्या डा. रविंद्रनाथ राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें